फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair: गर्लफ्रेंड को लेकर भिड़े दो प्रेमी, जमकर चले लात-घूंसे; सरस्वती पूजा के दौरान मारपीट में तीन घायल

Tue, 04 Feb 2025 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि अभी तक मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से पूछताछ की है, जिनके अनुसार स्कूल गेट के बाहर यह घटना हुई। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एक स्कूल के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में दो युवकों के गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब सरस्वती पूजा के दौरान प्रेम-प्रसंग को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक पर भड़के दूसरे गुट के लड़के
चश्मदीदों ने बताया कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए स्कूल के पास पहुंचा था, तभी दूसरा युवक वहां आ गया। दोनों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। स्थानीय युवकों ने पहले प्रेमी को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। किसी तरह मामला शांत हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद वह युवक अपने साथियों को लेकर दोबारा वहां पहुंचा और दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चलने लगे।

विज्ञापन

 
मारपीट में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
मारपीट की घटना के बाद स्कूल के बाहर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी युवक भाग खड़े हुए। स्थानीय दुकानदारों और छात्रों ने बताया कि मारपीट गर्लफ्रेंड को लेकर हुई थी और दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
ब्रह्मपुरा थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि अभी तक मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से पूछताछ की है, जिनके अनुसार स्कूल गेट के बाहर यह घटना हुई। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। फिलहाल घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें