फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: मेला देखकर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे का शिकार; एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sat, 12 Oct 2024 02:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में मेला देखकर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक अनीश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दशहरे की खुशी को मातम में बदल दिया। ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र के एनएच-28 चांदनी चौक के पास आधी रात को दो दोस्त मेला देखकर लौट रहे थे, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृतक की पहचान तुर्की थानाक्षेत्र के सुमेरा गांव निवासी अनीश कुमार (20) के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक मो. चमन (20) है, जो उसी गांव का रहने वाला है। दोनों दोस्त मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे, जब यह दुखद घटना घटी।
 
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कांटी थानाक्षेत्र के नरसंडा बाजार में बने पूजा पंडाल और मेला देखने के लिए गए थे। मेला देखकर देर रात घर लौटते समय चांदनी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसके बाद ब्रह्मपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच (SKMCH) अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



 
बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान अनीश कुमार ने सुबह दम तोड़ दिया, जबकि मो. चमन की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। अनीश कुमार के पिता महेश शाह स्थानीय मिठाई दुकानदार हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी मातम का माहौल है, क्योंकि अनीश और मो. चमन दोनों पढ़ाई करते थे और पूरे गांव में उन्हें मेहनती छात्र के रूप में जाना जाता था।
 
हादसे के बाद सुमेरा गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के बीच शोक और आक्रोश की स्थिति है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घायल मो. चमन के परिवार वाले उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है और वे इस घटना को लेकर प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की दुर्घटनाओं से गांव में भय का माहौल पैदा हो गया है। प्रशासन को तत्काल इस मामले में दोषियों को पकड़ना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें