फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair and Murder: देवर संग था भाभी का पत्नी वाला रिश्ता; गुस्से में भाई ने मारी गोली, हुई मौत

Fri, 29 Aug 2025 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: देवर का भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे गुस्से में तमतमाए सगे भाई ने उसकी पत्नी के साथ सो रहे छोटे भाई के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दर्दनाक वारदात सामने आई है। शिकारगंज थाना क्षेत्र के कोहबरवा गांव में एक सगे भाई ने अपने ही भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह मृतक का अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

 
भाभी से प्रेम प्रसंग बना विवाद की जड़
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान आमोद साह, पिता प्रभु साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आमोद का अपने बड़े भाई मनोज साह की पत्नी मुस्कान के साथ प्रेम संबंध था। कुछ महीने पहले आमोद अपनी भाभी के साथ फरार भी हो गया था। पुलिस द्वारा बरामदगी के बाद भाभी मुस्कान ने कोर्ट में अपने देवर आमोद के साथ रहने की इच्छा जताई थी। इसी घटना के बाद से मनोज गुस्से और जलन में जी रहा था।

यह भी पढ़ें- Bihar News: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता है वाहन चालक 'राजा'
विज्ञापन

 
सोते वक्त भाई ने मारी गोली
घटना की रात आमोद अपनी भाभी के साथ घर पर सो रहा था। तभी मनोज साह ने गुस्से में आकर अपने छोटे भाई आमोद के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगते ही आमोद की मौके पर ही मौत हो गई।
 
पुलिस ने बरामद किए सबूत, छापामारी जारी
वारदात की जानकारी मिलते ही शिकारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक लोडेड मैगजीन और खोखा बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर बुलाई गई है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: मुजफ्फरपुर के सकरा में पाकिस्तानी आतंकी के दिखने की चर्चा, पुलिस हाई अलर्ट पर
 
परिवार में गहरा विवाद
जानकारी के अनुसार, मनोज साह और मुस्कान की शादी 12 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। लेकिन इसके बावजूद मुस्कान ने अपने देवर आमोद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। यही विवाद भाई की हत्या तक पहुंच गया और आखिरकार खून से रिश्तों का अंत हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें