फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर जाली नोट तस्करी का बड़ा खुलासा: मोतिहारी में 10 तस्कर गिरफ्तार; लाखों की नकली करेंसी बरामद

Sun, 01 Feb 2026 05:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोट तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में जाली नेपाली व भारतीय करेंसी के साथ नोट छापने का सामान बरामद हुआ है। पढ़ें पूरी खबर और जानें कैसे पुलिस ने यह खुलासा किया?
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्करों के साथ प्रेस ब्रीफिंग करते रक्सौल एसडीपीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी से लगे भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से जाली नोटों के एक बड़े तस्करी रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस नेटवर्क में शामिल 10 तस्करों को बिहार के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 लाख रुपये मूल्य की जाली नेपाली करेंसी, 18,500 रुपये के भारतीय जाली नोट, नोट छापने वाला कागज और केमिकल बरामद किए हैं।

नकली नोट की खेप बिहार लाई जा रही थी

विज्ञापन

पूरा मामला मोतिहारी जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे हरैया थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति नेपाल से जाली नोटों की खेप लेकर बिहार आने वाले हैं। सूचना मिलते ही जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रक्सौल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू किया गया।

जाली नोट तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा
इसी क्रम में बोधी माई मंदिर के पास पुलिस ने दो व्यक्तियों को 18,500 रुपये के भारतीय जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिसिया पूछताछ में इन आरोपियों ने जाली नोट तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। इसके बाद गठित टीम ने सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज से आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सूटकेस में मिला युवती का शव: रेलवे स्टेशन के पास ट्रॉली बैग से आ रही दुर्गंध ने खींचा ध्यान; पुलिस क्या बोली?

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 25 लाख रुपये मूल्य की जाली नेपाली मुद्रा, करीब 1.5 लाख रुपये के असली नेपाली नोट, नोट छापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सादा कागज के 22 बंडल, नोट छापने वाला केमिकल, तीन बाइक और एक चार पहिया वाहन जब्त किया गया है।

मोतिहारी पुलिस इस कार्रवाई को जाली नोट तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश में आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें