फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर के इस मुहल्ले में दहशत में रहते है लोग, शाम होते गिरने लगते कई पत्थर; हैरत में डाल देगी घटना

Thu, 10 Oct 2024 05:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में शहर के इस इलाके के लोग खौफ में रह रहे हैं। जहां पर शाम होते ही अचानक कई पत्थर गिरने लगते हैं। जिसके बाद पूूरे इलाके में सन्नाटा पसर जाता है। लेकिन ऐसा होता क्यों है, पढ़ें पूरी खबर…
 
विज्ञापन
पत्थर गिरने की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल, जिले के कोल्हुआ क्षेत्र के जयप्रकाश नगर मुहल्ले की ये घटना बताई गई है, जहां के दर्जनों घरों के लोग अचानक ही बरस रहे पत्थर के गिरने के बाद से दहशत में हैं। इस दौरान कई घरों के शीशे भी टूट गए और इसके साथ घर के ऊपर में लगे हुए कई एस्बेस्टस भी टूट गया है। जिसके बाद से दर्जनों लोग दहशत में है। इस दौरान घर से शाम के बाद बच्चे और महिलाएं बाहर भी नहीं निकल नही पा रहे हैं। वहीं जयप्रकाश नगर के घरों पर गिरे पत्थर को खुद वहां की महिलाएं घरों में जमा करके रख रही है।

विज्ञापन


स्थानीय अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर के जयप्रकाश नगर निवासी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि हमलोग के मुहल्ले में एक माह से लगातार पत्थरबाजी होती है। जिसके कारण से लोग दहशत में रह रहे हैं। जिसके कारण से लोग अपने घर में दुबके हुए रहते हैं और शाम के बाद नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में खतरा बना रहता है कि पता नहीं कब क्या घटना हो जाए और कहां से पत्थर गिरने लगता है। जिसके कारण हम सब घर में दुबके हुए रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें