फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali: जिस थाने में दरोगा तैनात थे, उसी थाने की लॉकअप में उन्हें बंद कर दिया गया; वजह बेहद चौंकाने वाली

Thu, 10 Oct 2024 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना में तैनात एक एएसआई के द्वारा साजिश के तहत ड्रग्स के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के आरोप में एसपी ने एक एएसआई और एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
 
विज्ञापन
आरोपी दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के एसपी ने बताया कि बीते 6 अक्तूबर को बिदुपुर थाना के एएसआई शिवशंकर यादव संध्या गश्ती में निकले एवं एक व्यक्ति को पकड़कर थाना लाये और बताया कि यह व्यक्ति को 29 डिब्बी कोटा ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष द्वारा पूछे जाने पर कि जब्त ड्रग्स का वीडियो या जब्ती सूची घटनास्थल पर बनाये है तो उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया एवं आनाकानी की जाने लगी। संदिग्ध बरामद ड्रग्स के बारे में जांच की गई तो पता चला कि बिदुपुर थाना कांड संख्या 567/24 के अभियुक्त रवि कुमार को बचाने के लिए तथा कांड संख्या 568/24 के अभियुक्त सुभाष पासवान को फंसाने के लिए, विपिन राय के द्वारा अनुसंधानकर्ता एएसआई शिवशंकर यादव को बिदुपुर थानांतर्गत स्टेशन रोड में पुलिया के पास उक्त ड्रग्स दिया गया था।

इस संबंध में बिदुपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अभियुक्त एएसआई शिवशंकर यादव एवं विपिन राय को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इसमें संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि जिस थाने में तैनात दरोगा थे, उसी थाने के लॉकअप में उन्हें बंद कर दिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें