काजीपुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात अपराधियों ने दिलीप पासवान (50) की चाकू से हत्या कर दी। मृतक बिंदा पासवान के पुत्र थे और घटना उनके घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित गाछी में हुई। भतीजे ने बताया कि उनके चाचा गाछी में जानवर रखते थे और रात में वहीं सोते थे। पिछले एक महीने से वह गाछी में नहीं सो रहे थे क्योंकि उनके एक जानवर को चोरी कर लिया गया था। लेकिन रात में सोने के लिए जब वह गाछी गए, तभी अपराधियों ने चाकू से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह परिवार को मिली।
ये भी पढ़ें:
भोजपुरी गानों को मिलेगी अब पहचान, अश्लील गीत गाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने की उठी मांग
जानकारी के अनुसार, पास के रहने वाले एक व्यक्ति से पहले मृतक की अच्छी दोस्ती थी, लेकिन हाल ही में किसी विवाद के बाद उसने कहा था कि मृतक उनके घर के पीछे न रहे। पुलिस इस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सके। सूचना मिलते ही काजीपुर थाना की पुलिस और सदर वन डीएसपी सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो मौके से साक्ष्य एकत्रित कर रही है। डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।