फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रिंसिपल की दबंगई! बोले- डीएम भी स्कूल में घुसने से पहले लें मेरी इजाजत, वीडियो वायरल

Sat, 30 Aug 2025 11:34 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय भलूई खान के प्रधानाध्यापक सूरज कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में प्रिंसिपल यह कहते नजर आ रहे हैं कि उनके स्कूल में अगर डीएम भी आएं तो उन्हें पहले उनकी अनुमति लेनी होगी।
 
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। साहेबगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय भलूई खान के प्रधानाध्यापक सूरज कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि “मेरे स्कूल में अगर डीएम भी आएं तो उन्हें मेरी परमिशन लेनी होगी।”
विज्ञापन


वीडियो में बच्चों के सामने दिखी ‘धौंस’

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है और उस वक्त स्कूल के बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। प्रधानाध्यापक के इस बयान को शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला और अधिकारियों के खिलाफ धौंस जमाने वाला बताया जा रहा है।

समिति की जांच के दौरान बढ़ा विवाद

दरअसल, राज्य सरकार ने स्कूलों की पारदर्शिता और निगरानी के लिए प्रखंड स्तर पर 20 सूत्री समिति का गठन किया था। इसी कड़ी में समिति के अध्यक्ष मनी रोशन सिंह जब स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे तो प्रधानाध्यापक सूरज कुमार से उनकी तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि गाली-गलौज और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुँच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोजपुरी गानों को मिलेगी अब पहचान, अश्लील गीत गाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने की उठी मांग
विज्ञापन


भ्रष्टाचार बनाम सत्ता का मद

वायरल वीडियो में एक ओर समिति अध्यक्ष भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने लाते दिखे, तो दूसरी ओर प्रधानाध्यापक अपने ‘नियम-कानून’ और ताकत का खुलेआम ऐलान करते नजर आए। अब यह वीडियो न केवल शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही उजागर कर रहा है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीरता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें