फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमीन के लिए बेटे ने मां का किया कत्ल! सोते समय गड़ासे से उतारा मौत के घाट, फिर रची भाई के खिलाफ साजिश

Mon, 27 Jul 2026 04:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण

सार

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जमीन विवाद ने मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया। 70 वर्षीय महिला की उसके ही छोटे बेटे ने सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारा बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरेया बदुराहा गांव में मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जमीन विवाद में एक पुत्र ने अपनी ही 70 वर्षीय मां की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी। सोमवार सुबह वृद्धा का खून से लथपथ शव घर में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सुबह खून से लथपथ मिला मां का शव
मृतका की पहचान 70 वर्षीय पार्वती देवी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह जब परिजनों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चकिया डीएसपी के नेतृत्व में डुमरियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने जुटाए अहम साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के साथ पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस का संदेह मृतका के छोटे बेटे धर्मवीर पर गहराया।
विज्ञापन


पूछताछ में बेटे ने कबूला जुर्म
पुलिस ने साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर धर्मवीर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसे आशंका थी कि उसका बड़ा भाई कमलदेव महतो मां से जमीन अपने नाम करा सकता है। इसी वजह से उसने मां की हत्या कर दी।

बड़े भाई को फंसाने की थी साजिश
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की योजना हत्या का आरोप अपने बड़े भाई पर लगाकर उसे कानूनी झंझट में फंसाने और जमीन पर कब्जा करने की थी। हालांकि वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के दौरान पूरी साजिश का खुलासा हो गया और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

यह भी पढ़ें: छात्रों के प्रदर्शन में चली थी AK-47! फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

हत्या में प्रयुक्त गड़ासा तलाश रही पुलिस
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या में प्रयुक्त गड़ासे की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं ताकि आरोपपत्र को मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन


हर पहलू से की जा रही जांच
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें