फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: विधानसभा चुनाव में एक भी विपक्ष उम्मीदवार को जीतने नहीं दूंगा; हाजीपुर में बोले मंत्री नित्यानंद राय

Sun, 05 Jan 2025 08:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar: नित्यानंद राय ने कहा कि एक यही भारतीय जनता पार्टी है, जिस पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रखंड अध्यक्ष से भी संवाद करते हैं और अध्यक्ष के बूथ अध्यक्ष भी नमो ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डायरेक्ट संवाद करते हैं।
 
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्षी दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले के सभी 8 सीट एनडीए ही चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को वैशाली जिले में विधानसभा 2025 के चुनाव में एक सीट भी नहीं मिलने वाली है।

विज्ञापन


दरअसल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय वैशाली जिले में पार्टी जिला अध्यक्ष की चुनाव में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एक यही भारतीय जनता पार्टी है, जिस पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रखंड अध्यक्ष से भी संवाद करते हैं और अध्यक्ष के बूथ अध्यक्ष भी नमो ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डायरेक्ट संवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए वैशाली जिले के सभी आठ सीटें चुनाव जीतेगी। 

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मैं विपक्षी दलों को कहना चाहता हूं कि बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले में आपको एक भी सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि विजय की संकल्प के साथ हम सभी लोग यहां से चुनाव की शुरुआत करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें