उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स फाउंडेशन निर्माण कार्य के चलते तीन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
रेलवे प्रशासन के अनुसार, बरौनी-ग्वालियर मेल, इंदौर-पटना एक्सप्रेस सहित कुल तीन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। इनमें 25 फरवरी से 13 अप्रैल 2025 तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के बजाय मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलेगी। इस दौरान इसका ठहराव लखनऊ की जगह ऐशबाग स्टेशन पर दिया जाएगा।
इसी तरह इंदौर-पटना एक्सप्रेस (19313) और (19321) को भी मानकनगर-लखनऊ के स्थान पर ऐशबाग के रास्ते चलाने का फैसला लिया गया है। इन ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव किया गया है। इंदौर से 26 फरवरी, 03, 05, 10, 12, 17, 19, 24, 26, 31 मार्च और 02, 07, 09, 14, 16, 21 तथा 23 अप्रैल 2025 को खुलने वाली 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर-अयोध्या कैंट-जफराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव लखनऊ, निहालगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी के स्थान पर ऐशबाग, अयोध्या कैंट, जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर दिया जाएगा।
इन ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द
परिचालनिक कारणों से रेलवे ने कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से 28 फरवरी 2025 तक रद्द कर दिया है। इनमें 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस और 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा 14524 अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस (चार मार्च तक) और 14523 बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस (छह मार्च तक) रद्द रहेंगी।
परिचालन रद्द की गई ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 15079 पाटलीपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस- 28 फरवरी 2025 तक रद्द
2. गाड़ी सं. 15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस- 28 फरवरी 2025 तक रद्द
3. गाड़ी सं. 14524 अम्बाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस- 04 मार्च 2025 तक रद्द
4. गाड़ी सं. 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस- 06 मार्च 2025 तक रद्द
कई ट्रेनों का बदला मार्ग, यात्रा से पहले जानकारी लें यात्री
परिचालनिक कारणों से नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। ये ट्रेनें अब गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, डीडीयू और अन्य नए मार्गों से चलेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित रेलवे स्टेशन से जानकारी हासिल कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें
1. दिनांक 27.02.25 को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस कानपुर-लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
2. दिनांक 27.02.25 और 28.02.2025 को दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-डीडीयू के रास्ते चलाई जाएगी।
3. दिनांक 28.02.25 और 01.03.2025 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 12506 आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-डीडीयू के रास्ते चलाई जाएगी।
4. दिनांक 28.02.25 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-डीडीयू के रास्ते चलाई जाएगी।
5. दिनांक 28.02.25 को दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-डीडीयू के रास्ते चलाई जाएगी।
6. दिनांक 27.02.25 और 28.02.2025 को लोकमान्य तिलक से खुलने वाली गाड़ी सं. 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस इटारसी-बीना-वीरागना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कानपुर-लखनऊ-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
7. दिनांक 27.02.25 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12561 जयनगर-नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
8. दिनांक 27.02.25 को अलीपुरद्वार से खुलने वाली गाड़ी सं. 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डीडीयू-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
9. दिनांक 27.02.25 को संबलपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस वाराणसी-लखनऊ-मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
10. दिनांक 27.02.25 को जोगबनी से खुलने वाली गाड़ी 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस डीडीयू-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
11. दिनांक 27.02.25 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस डीडीयू-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
12. दिनांक 27.02.25 और 28.02.2025 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी सं. 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस वाराणसी-लखनऊ-कानपुर-वीरागना लक्ष्मीबाई (झांसी)- बीना-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।
समस्तीपुर मंडल के मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
महाशिवरात्रि मेला और होली को देखते हुए, दरभंगा-हरनगर रूट पर चलने वाली दो जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेनों का एक मार्च 2025 से एक अप्रैल 2025 तक मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर एक मिनट के लिए ठहराव दिया जाएगा। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
दानापुर से हैदराबाद के लिए विशेष ट्रेन का संचालन
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, दानापुर से चर्लपल्ली (हैदराबाद) के लिए 27 फरवरी 2025 को एक स्पेशल ट्रेन (07754) चलाई जाएगी। यह ट्रेन पटना, मोकामा, झाझा, चितरंजन, खड़गपुर, भुवनेश्वर और विजयनगरम होते हुए तीसरे दिन सुबह 8:15 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
यात्रियों को सतर्कता बरतने की जरूरत
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य तक जाने वाली ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि कर लें। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और अस्थायी रद्दीकरण से जुड़ी सभी जानकारियां रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।