फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Status: बरौनी-बछवारा के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग कमीशनिंग, एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

Sun, 25 Jan 2026 06:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Hajipur News: बरौनी–बछवारा खंड में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग के कमीशनिंग के लिए एनआई कार्य किया जाएगा। इस दौरान 26 से 29 जनवरी 2026 तक कुछ ट्रेनें रद्द, परिवर्तित मार्ग, आंशिक समापन, री-शेड्यूल और नियंत्रित होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए क्षमता विस्तार के लिए कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक 127 रूट किलोमीटर में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली का कार्य पूरा किया जा चुका है।

विज्ञापन

 
बरौनी–बछवारा खंड में एनआई कार्य की तैयारी
इसी योजना के तहत बरौनी और बछवारा के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग के कमीशनिंग के लिए 26.01.2026 से 28.01.2026 तक प्री-एनआई तथा 29.01.2026 को एनआई कार्य किया जाएगा। इस अवधि में सुरक्षा और तकनीकी आवश्यकताओं को देखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए गए हैं।
 
कुछ ट्रेनों का परिचालन किया गया रद्द
एनआई कार्य के दौरान 26 से 29 जनवरी 2026 तक बरौनी एवं समस्तीपुर से खुलने वाली 75239/75240 बरौनी–समस्तीपुर–बरौनी डीएमयू का परिचालन रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन

 
कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
एनआई अवधि के दौरान कुछ प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें 26 जनवरी 2026 को एसएमवीबी से खुलने वाली 22352 एसएमवीबी–सहरसा एक्सप्रेस तथा 25 जनवरी 2026 को लोकमान्य तिलक से खुलने वाली 12519 लोकमान्य तिलक–अगरतला एक्सप्रेस को दानापुर–पटना–मोकामा–बेगुसराय मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं 27 जनवरी 2026 को न्यू तिनसुकिया से खुलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया–अमृतसर एक्सप्रेस को खगड़िया–समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–हाजीपुर के रास्ते संचालित किया जाएगा। इसके अलावा 26 से 29 जनवरी 2026 तक 63307 कटिहार–समस्तीपुर पैसेंजर और 63308 समस्तीपुर–कटिहार पैसेंजर को खगड़िया–नरहन–समस्तीपुर तथा समस्तीपुर–नरहन–खगड़िया मार्ग से चलाया जाएगा।
 
आंशिक प्रारंभ और समापन की व्यवस्था
एनआई कार्य के कारण 26 से 29 जनवरी 2026 तक 63283 बरौनी–पटना मेमू का आंशिक प्रारंभ विद्यापतिधाम स्टेशन से किया जाएगा। इसी अवधि में 63284 पटना–बरौनी मेमू का आंशिक समापन विद्यापतिधाम स्टेशन पर होगा। वहीं 63305 कटिहार–सोनपुर मेमू का आंशिक समापन बेगूसराय स्टेशन पर किया जाएगा।
 
कुछ ट्रेनें री-शेड्यूल होकर चलेंगी
26 से 28 जनवरी 2026 तक बलिया से खुलने वाली 13106 बलिया–सियालदह एक्सप्रेस को 50 मिनट तथा 29 जनवरी को 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाया जाएगा। इसके अलावा 27 जनवरी 2026 को किशनगंज से खुलने वाली 15715 किशनगंज–अजमेर एक्सप्रेस 90 मिनट रि-शिड्यूल रहेगी।

पढ़ें- राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026: भागलपुर में निकली मतदाता जागरूकता पदयात्रा, लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश
विज्ञापन

 
नियंत्रण के साथ संचालित होंगी कई गाड़ियां
एनआई कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इनमें 25, 27 और 28 जनवरी 2026 को ग्वालियर से खुलने वाली 11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस, 28 जनवरी को नई दिल्ली से खुलने वाली 02564 नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल और 15909 डिब्रूगढ़–लालगढ़ एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा 26 जनवरी को आनंद विहार–सहरसा एक्सप्रेस, 28 जनवरी को एसवीडीके–कामाख्या एक्सप्रेस, 29 जनवरी को सहरसा–आनंद विहार एक्सप्रेस तथा 25 जनवरी को उधना–जयनगर एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें