फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छह महीने बाद लापता छात्रा गोरखपुर से बरामद, अपहरण के बाद उत्तराखंड-यूपी में झेली हैवानियत

Sun, 25 Jan 2026 04:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

West Champaran News: बगहा से लापता 12 वर्षीय छात्रा छह महीने बाद गोरखपुर से सकुशल मिली। अपहरण के बाद उत्तराखंड और यूपी में अमानवीय प्रताड़ना झेलने की बात सामने आई। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
बगहा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा से लापता हुई छठी कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा को करीब छह महीने बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्ची के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है, लेकिन उसकी आपबीती ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन

 
कोचिंग जाते समय हुआ अपहरण
पीड़िता के अनुसार 25 जुलाई 2025 को वह रोज की तरह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में गांव के ही एक बुजुर्ग ने उसे चाय पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को उत्तराखंड के हल्द्वानी में पाया, जहां से उसकी पीड़ा भरी यात्रा शुरू हुई।
 
उत्तराखंड में अमानवीय प्रताड़ना
बच्ची ने पुलिस को बताया कि उत्तराखंड में उसे अलग-अलग जगहों पर रखा गया और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की जाती थी। उसे और उसके माता-पिता के झूठे नाम व पहचान रटने के लिए मजबूर किया जाता था और भूलने पर पीटा जाता था।
विज्ञापन

 
बच्ची को बेच दिया गया
पीड़िता के अनुसार बाद में उसे दूसरे लोगों को बेच दिया गया, जिससे उसकी पीड़ा और बढ़ती चली गई। इस दौरान बच्ची के माता-पिता और रिश्तेदार थाना, एसडीपीओ, एसपी से लेकर डीआईजी कार्यालय तक लगातार अपनी बेटी की तलाश में भटकते रहे, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला।

पढ़ें- Bihar: कॉलेज में एम्बुलेंस नहीं, छात्रा की मौत पर हुआ बवाल, छात्रों ने प्राचार्य से इस्तीफे की मांग की
 
गोरखपुर में मिला सहारा
कुछ समय बाद बच्ची को गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में रखा गया। वहां मौका पाकर वह भाग निकली और एक निजी क्लीनिक पहुंची। महिला डॉक्टर ने उसकी हालत देखकर तुरंत डायल 112 पर यूपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया।
विज्ञापन

 
पुलिस की कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया
सूचना मिलते ही बगहा पुलिस परिजनों के साथ गोरखपुर पहुंची और औपचारिक प्रक्रिया के बाद बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। नगर थाना में पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे सुरक्षा के मद्देनजर महिला थाना भेजा गया है। बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और न्यायालय में बयान के बाद बच्ची को परिजनों को सौंपा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें