‘कुर्सी अब नई पीढ़ी को देने का वक्त’
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब राजनीति से संन्यास लेकर नेतृत्व की कमान किसी युवा को सौंप देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र की वजह से अब नीतीश कुमार बिहार को आगे ले जाने में, कानून-व्यवस्था सुधारने में और युवाओं के विकास की दिशा में प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar :हिंदू स्वाभिमान ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- ये सब चुनावी और राजनैतिक हिंदू हैं; चेतावनी भी दी
कार्यक्रम में संतों का जमावड़ा
बिदुपुर में आयोजित इस भव्य संत समागम कार्यक्रम में बिहार के अलावा नेपाल व अन्य राज्यों से संतों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रवचन और भक्ति संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति भाव से ओतप्रोत माहौल रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का जोरदार स्वागत किया।