ताजा मामला जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र का है, जहां के कटरा बकुची के मध्य पीपा पुल के नीचे एक बड़ा मगरमच्छ देखा गया है। जिसका वीडियो ग्रामीण ने बना डाला। हालांकि ग्रामीणों के मुताबिक ये नई बात नहीं है, क्योंकि बागमती नदी के तेज धार में इसके पूर्व में भी कई बार मगरमच्छ को देखा गया, लेकिन जो स्थानीय लोग है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में अपने मवेशियों के लिए चारा और अन्य आवाजाही के लिए आते जाते हैं। उनके के लिए दहशत का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि पीपा पुल के महज एक फुट नीचे नदी बह रही है और इसके कारण इसके हमले किए जाने की आशंका और खौफ बना हुआ है। लोगों ने बताया कि ग्रामीणों से इसको लेकर अपील की गई है कि सब अलर्ट पर रहे। विशेष रूप में स्कूल जाने वाले बच्चों का ध्यान रखे।