फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा के किसान सलाहकार का शव मुजफ्फरपुर में बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Sun, 12 Jan 2025 07:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी मौके से सबूत एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
मृतक अजय सिंह (फाइल) तथा मौके जांच कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के एक किसान सलाहकार का शव मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के भटगामा गांव के पास बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अजय कुमार सिंह (45) के रूप में हुई है, जो दरभंगा के निवासी और किसान सलाहकार के रूप में कार्यरत थे।

विज्ञापन

 
शव मिलने के बाद सनसनी
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने रविवार सुबह भटगामा गांव के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव पड़ा देखा। मृतक का चेहरा ढका हुआ था, जिससे शुरुआती दौर में उसकी पहचान नहीं हो सकी। जब दरभंगा से मृतक के परिजन पहुंचे, तब शव की पहचान अजय कुमार सिंह के रूप में हुई। ग्रामीणों का मानना है कि अजय सिंह की हत्या कहीं और की गई और बाद में उनके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।
 
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों ने बताया कि अजय सिंह शनिवार दोपहर घर से निकले थे। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। परिवार को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने मब्बी थाना में शिकायत दर्ज कराई। रविवार को सूचना मिली कि अजय सिंह का शव मुजफ्फरपुर में मिला है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी मौके से सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, अजय सिंह के चेहरे को ढका गया था, जिससे उनकी पहचान छिपाने की कोशिश की गई। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
इस घटना से भटगामा और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें