फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Bihar: छठ घाट पर युवक की चाकू मारकर हत्या, रात में चाय पीने गया था

Fri, 08 Nov 2024 01:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले से हत्या का मामला सामने आया है। मामला बाजपट्टी थाना एरिया का है। हत्या छठ घाट पर हुई है।
विज्ञापन
बाजपट्टी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में छठ घाट पर गुरुवार रात लगभग ढाई बजे कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के उमेश मंडल के 18 वर्षीय पुत्र अमरदीप कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतक के स्वजन ने बताया कि हम लोग रात भर छठ घाट पर ही रहते हैं। लगभग ढाई बजे अमरदीप गांव के ही दूसरे घाट पर चाय पीने गया था। दोनों घाट की दूरी सौ से सवा सौ मीटर तकरीबन है। वहां, पड़ोसी गांव संधवारा के हरिश्चंद्र मंडल और उसके दोनों पुत्र तीन अन्य के साथ मिलकर सीने में चाकू मार भाग निकले।

शोर होते ही घर के अन्य लोग वहां पहुंचे तथा अमरदीप को आनन-फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अमरदीप दो भाई हैं और वह बाहर रह कर काम करता था। छठ के कारण तीन नवंबर को गांव आया था। फिलहाल, घटना के कारणों की सूचना नहीं मिल पाई है। स्थानीय थानाध्यक्ष का मोबाइल बंद बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें