फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छठ महापर्व पर महिला की निर्मम हत्या, अर्घ्य देकर घर लौटी थी, अपराधियों ने सिर पर वारकर मार डाला

Fri, 08 Nov 2024 01:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

एसपी शौर्य सुमन बताया कि बसवरिया इलाके में मधुबाला सिंह को अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर मार डाला। पुलिस टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया मे एक सनसनीखेज पैदा कर देने वाली मामला सामने आया है। घटना से पूरा इलाका दहशत में है। बताया जाता है कि एक छठ व्रती को अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया पिऊनी बाग की है। मृतका की पहचान बसवरिया गांव निवासी निड्डू सिंह की पत्नी मधुबाला सिंह के रूप में की गई है। जहां अपराधियों ने सोई अवस्था में आधी रात में छठ व्रती को काटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


कमरे में सो रही थी तभी आए अपराधी
मृत महिला के पति निड्डू सिंह ने बताया कि बड़े ही धूमधाम से छठ पूजा मनाया जा रहा था। पति-पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ संध्या का अर्घ्य देकर आए थे। और सभी लोग सो गए और आधी रात में अपराधियों ने कमरे में सो रही महिला को धारदार हथियार से सिर पर वार कर मार डाला। बता दें मृत महिला छठ पर्व के अवसर पर संध्या के अर्घ्य देकर अपने घर आई लेकिन सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य नहीं दे सकी। क्यों कि रात में ही महिला को अपराधियों ने मौत की नींद सुला दी थी। मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। सुबह हुआ तो सभी लोग भौचक रह गए।

धारदार हथियार से वारकर मार डाला
इधर, महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहरा मचा हुआ है। इधर घटना कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।बेतिया एसपी शौर्य सुमन बताया कि बसवरिया इलाके में मधुबाला सिंह को अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर मार डाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। हर एक बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस हरेक मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें