फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Bihar: जमीन कारोबार से जुड़े युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, अब गैंगवार बढ़ने की आशंका

Thu, 19 Dec 2024 05:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

बिहार के मोतिहारी में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के जमीन कारोबार से जुड़ा होना बताया जा रहा है। फिलहाल, ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस घटना से गैंगवार बढ़ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी पुलिस के लाख सुरक्षा के दावों को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े एक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर फरार हो गए। बताया जाता है कि रघुनाथपुर के लक्ष्मीपुर में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी है। वहीं, घायल युवक को बहुत ही गंभीर अवस्था में मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकीय जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान रढ़िया निवासी विवेक सिंह के रूप में किया गया है। मोतिहारी में हुई दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि युवक की पिछले महीना ही शादी झखड़ा गांव में हुई थी और यह बताया जाता है कि युवक जमीन का कारोबार करता था और एक कुख्यात अपराधी के पैसा का इन्वेस्टमेंट करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व में मृतक का कोई अपराधिक इतिहास नहीं रहा है। घटना को लेकर मोतिहारी पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई है, तुरंत अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम की गठन कर दी है। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड टीम को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और परिजन इंसाफ की मांग करते हुए अपराधियों कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस तरह दिनदहाड़े गोलीबाड़ी के घटना के बाद मोतिहारी में एक बार फिर गैंगवार शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें