फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'सीएम नीतीश को अपने मंत्रिमंडल के मंत्री का नाम तक नहीं याद', राजद विधायक ने किया बड़ा दावा

Tue, 13 May 2025 10:24 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के महुआ के राजद विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को अपने ही मंत्रिमंडल के किसी मंत्री का नाम तक याद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अचेत हैं और उनका दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा है। 
 
विज्ञापन
राजद विधायक मुकेश रोशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महुआ के राजद विधायक मुकेश रोशन ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने ही मंत्रिमंडल के किसी मंत्री का नाम तक याद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अचेत हैं और उनका दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा। मुकेश रोशन ने कहा कि मुख्यमंत्री बीमार हो चुके हैं और अगर बिहार को पिछले 20 सालों में सबसे पीछे धकेलने वाला कोई है, तो वह नीतीश कुमार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे नेता ने बिहार में बेरोजगारी हटाने के लिए रथ यात्रा शुरू की थी।
विज्ञापन


राजद विधायक अपने पार्टी द्वारा पूरे बिहार में चल रहे परिचर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ पहुंचे थे। वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अब तेजस्वी यादव को बनाना चाहिए। हम पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, इसलिए यह परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी लोगों ने ठान लिया है कि 2025 में तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री होंगे। विधायक ने मंच से अपने समर्थकों को नारा भी दिया: "करे के बा, लड़े के बा, जीते के बा!"

उन्होंने कहा कि 2025 में महागठबंधन की सरकार बनानी है और बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलवाना है। बेरोजगारी और महंगाई से परेशान लोग अब तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपने जेब में हाथ डालकर देखें, क्या हालत है। जीएसटी और नोटबंदी जैसे काले कानूनों के कारण व्यापारी वर्ग भी परेशान है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक लोग अपने काउंटर पर पैसे तक नहीं रख पा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पति ने चाचा और सहयोगियों के साथ मिलकर पत्नी के साथ की हैवानियत, जान से मारने के लिए चाकू भी गोदा

विधायक ने केंद्रीय सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वे डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया की बात करते हैं, लेकिन सारा सामान विदेश से मंगाते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के नाम पर जो लोग पहले रोज कमाते और खाते थे, आज उनकी हालत बहुत खराब हो गई है।
विज्ञापन


विधायक ने उन लोगों से भी सवाल किया जो कहते थे कि अच्छे दिन आने वाले हैं। उन्होंने पूछा, "क्या उनके अच्छे दिन आए हैं?" और कहा कि अगर अच्छे दिन आए हैं तो वे बताए कि किस वजह से आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे दिन के चक्कर में जो हमारा बुरा दिन था, वह भी अब खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें