फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेजस्वी यादव 'लापता'? बीजेपी के पोस्टर पर सोशल मीडिया पर बवाल, ट्रोलिंग का तूफान

Thu, 18 Dec 2025 05:52 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए तेजस्वी यादव को लेकर विवादित पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए तेजस्वी यादव को लेकर एक विवादित पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में तेजस्वी यादव को 'लापता' बताया गया है और बड़े अक्षरों में 'लापता की तलाश' लिखा गया है। पोस्टर में तेजस्वी यादव का नाम 'तेजस्वी' और पहचान 'नौवीं फेल' बताई गई है। इसके साथ ही, बीजेपी ने सोशल मीडिया यूजर्स से यह भी पूछा कि उन्हें आखिरी बार कब 'मीडिया से मुंह छिपाकर भागते' देखा गया। इस पोस्टर के सामने आने के बाद तेजस्वी यादव को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और इस पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि तेजस्वी यादव क्रिसमस मनाने निकल गए हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने टिप्पणी की कि अभी खरमास चल रहा है, इसलिए बारात बुलाना सही नहीं है और धैर्य रखना चाहिए। कुछ यूजर्स ने सीधे बीजेपी पर भी निशाना साधा। एक यूजर ने लिखा कि "आपका मुख्यमंत्री बेटियों के नकाब खोल रहा है, उस पर भी कुछ पोस्ट कर देते। इस्तीफा तक नहीं मांग सकते आप लोग, बातें लंबी-चौड़ी करते हैं। आपको जनता ने जनादेश दिया है।"

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन


एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि "बिहार में विकास के मुद्दे से क्यों भटकाते हैं? यूरोप गए हैं घूमने के लिए तो क्या हुआ, वापस आएंगे। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक और सांसद सभी यहां मौजूद हैं। क्यों जनता को दिग्भ्रमित करते हैं? जनता सब जानती है। बिहार में मुख्यमंत्री आपका, मंत्री आपका, तो राज्य चलाइए और विकास कीजिए। किसी खास परिवार पर निशाना नहीं होना चाहिए।" इसके अलावा एक पांचवें यूजर ने कहा, "सरकार चलाना आपको है। आप विपक्ष को क्यों खोज रहे हैं? आपके लोग, आपकी सरकार, आप चला रहे हो, फिर नाकामी छिपाने के लिए खोज रहे हैं ताकि जनता आपको न खोजने लगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें