फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला की मौत के बाद अचानक गायब हो गया शव, रहस्यमयी घटना से फैली सनसनी

Tue, 12 May 2026 08:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण

सार

Bihar News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के बाद शव गायब हो जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। मामले में मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और शव की तलाश जारी है।
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड स्थित सेनुवरिया पंचायत के नया टोला वार्ड संख्या-8 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव अचानक गायब हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और पूरा मामला रहस्य बन गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने छुपाया शव
मृत महिला की पहचान सेनुवरिया निवासी प्रदीप साह की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद परिजनों द्वारा शव को कहीं छिपा दिए जाने की चर्चा गांव में तेजी से फैलने लगी, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव गायब हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में शव की तलाश शुरू कर दी।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार, शोभा देवी का मायका पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के पतावरा गांव में है। करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी सेनुवरिया निवासी प्रदीप साह से हुई थी। मृतका की छह माह की एक बच्ची भी है। ग्रामीणों के मुताबिक, बीते दो-तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सुगौली के एक निजी अस्पताल ले गए। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Police : पहली पत्नी को धोखा देने वाले दरोगाओं की खैर नहीं, बिहार डीजीपी ने कहा- जाएगी नौकरी
विज्ञापन


हालांकि, मौत के बाद शव के अचानक गायब हो जाने से पूरा मामला रहस्यमय बन गया है। घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतका के तीन संबंधियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें उसका जीजा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि शव बरामद नहीं होता है, तो संबंधित परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें