फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीण हुए आक्रोशित, शिवहर-मधुबन मुख्य पथ को किया जाम

Sun, 29 Jun 2025 01:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

ग्रामीणों का कहना है कि उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। धान की रोपाई सहित अन्य कृषि कार्य भी ठप पड़े हैं। घरों में एसी, पंखा, कूलर, फ्रिज और टीवी सब बंद हैं, यहां तक कि मोबाइल चार्ज करने तक में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
लोगों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के तरवनवा गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग की उदासीनता के खिलाफ रविवार को सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शिवहर और पूर्वी चंपारण जिले को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को लालगढ़ गांव के पास बांस-बल्ले लगाकर जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

करीब पांच घंटे से अधिक समय तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश करते रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि तरवनवा गांव में शुक्रवार रात अचानक ट्रांसफार्मर जल गया था। इसकी लिखित और मौखिक शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज लोगों ने रविवार सुबह से ही सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


पढ़ें: खगड़िया के गोगरी में रसोई गैस सिलेंडर फटने से भीषण लगी आग, बड़ी घटना टली

ग्रामीणों का कहना है कि उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। धान की रोपाई सहित अन्य कृषि कार्य भी ठप पड़े हैं। घरों में एसी, पंखा, कूलर, फ्रिज और टीवी सब बंद हैं, यहां तक कि मोबाइल चार्ज करने तक में दिक्कत हो रही है। गांव में पीने के पानी की भी किल्लत हो गई है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

जाम में शामिल विधान पार्षद प्रतिनिधि समरेंद्र कुमार शशि, राजेंद्र कुमार, मधुरेन्द्र सहनी, अमरेंद्र साह, रिषु सिंह और अमन सिंह ने बताया कि कई बार मोबाइल पर भी बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई।

वहीं इस संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता छविंदर प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि यदि ट्रांसफार्मर की समस्या है तो नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध है, जिसे जल्द ही बदला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें