फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: वैशाली में सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, परिजनों ने काटा बवाल, रोड कर दिया जाम

Thu, 07 May 2026 04:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर हाजीपुर-जंदाहा मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर स्थिति शांत कराई।

विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग को अंधरावर चौक के पास जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई।

पूरा मामला सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात अंधरावर चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी पिकअप वाहन से सहदेई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही बड़े भाई सुरेश साहनी की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई असेसर साहनी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, PM रहे मौजूद

घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सहदेई बुजुर्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही आम बात हो गई है। लोगों ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कर जाम हटवाया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में दो भाई घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें