फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: तेज रफ्तार कंटेनर ने उजाड़ दिया परिवार, 13 माह की मासूम और पिता की मौत; मां की हालत गंभीर

Sat, 27 Jun 2026 10:45 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 13 माह की बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पुलिस ने कंटेनर को जब्त किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनकी 13 माह की मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाजीपुर जा रहा था परिवार
मृतकों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बानथू गांव निवासी 30 वर्षीय ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ नेपाली और उनकी 13 माह की बेटी के रूप में हुई है। घायल सविता देवी को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, ज्ञानेंद्र कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बेटी की मौके पर मौत, पिता ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
टक्कर इतनी भीषण थी कि 13 माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से तीनों को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। हालांकि, पटना ले जाते समय ज्ञानेंद्र कुमार ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। चालक की तलाश में जुटी पुलिसघटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें-  Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, ताजिया के दौरान पथराव; आधा दर्जन घायल
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में शामिल कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें