वैशाली से होकर गुजरने वाले हाजीपुर-मुजफ्फरपुर नेशनल हाइवे-22 पर भीषण सड़क हादसे में दो वाहन धू-धू कर जल गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। जब हाजीपुर की तरफ से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार थार ने ठोकर मार दिया था, जिसके बाद मौके से घटना स्थल पर अफरा-तफरी मची हुई थी। तभी पीछे से आ रहे ऑल्टो कार ने भी दुर्घटना ग्रस्त थार में जोरदार ठोकर मार दिया और थार में आग लग गई।
हालांकि, आग लगते ही थार में सवार सभी लोग जैसे-तैसे जान बचाकर थार से कूदकर जान बचाए। घटना सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव नेशनल हाइवे-22 की है। बताया गया है कि थार मालिक संदीप कुमार ने पीछले दो महीने पहले ही नई थार गाड़ी खरीदी थी।
आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा फायर बिग्रेड विभाग की दी गई और स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के पुलिस अधिकारी ने दोनों जले गाड़ी को जब्त कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, ट्रक बाल-बाल बच गया।