दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इसी सिलसिले में दिल्ली से पटना के रास्ते जयनगर और भागलपुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। साथ ही उधना-जयनगर और पुणे-दानापुर के बीच भी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
इन ट्रेनों का होगा परिचालन
1. गाड़ी संख्या 04034/04033 दिल्ली-जयनगर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल का डीडीयू, पटना, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा के रास्ते दिल्ली और जयनगर के बीच परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 16 कोच होंगे। गाड़ी सं. 04034 दिल्ली-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल दिल्ली से 30 अक्तूबर, दो और पांच नवंबर, 2024 को 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 15.20 बजे पटना सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 23.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04033 जयनगर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक, चार और सात नवंबर, 2024 को जयनगर से 04.00 बजे खुलकर 10.50 बजे पटना सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 03.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
2. गाड़ी संख्या 04036/04035 नई दिल्ली-भागलपुर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल का डीडीयू, पटना, किऊल और जमालपुर के रास्ते नई दिल्ली और भागलपुर के मध्य परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के 15 कोच होंगे। गाड़ी सं. 04036 नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल नई दिल्ली से 30 अक्तूबर, दो और पांच नवंबर, 2024 को 12.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.20 बजे पटना सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 10.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04035 भागलपुर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 31 अक्तूबर, तीन और छह नवंबर, 2024 को भागलपुर से 13.00 बजे खुलकर 18.35 बजे पटना सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 11.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
3. गाड़ी संख्या 09039/09040 उधना-जयनगर-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल का डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा के रास्ते उधना से जयनगर तथा वापसी में जयनगर से उज्जैन के मध्य परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के छह और शयनयान श्रेणी के सात कोच होंगे जो सभी अनारक्षित कोच के रूप में प्रयोग किए जाएंगे। गाड़ी सं. 09039 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल उधना से 28 अक्तूबर, 2024 सोमवार को 10.15 बजे खुलकर मंगलवार को 23.00 बजे पाटलिपुत्र सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को 07.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 09040 जयनगर-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल 30 अक्तूबर, 2024 बुधवार को जयनगर से 11.30 बजे खुलकर 17.00 बजे पाटलिपुत्र सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 18.15 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
4. गाड़ी संख्या 01419/01420 पुणे-दानापुर-पुणे अनारक्षित स्पेशल का जबलपुर, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू के रास्ते पुणे और दानापुर के मध्य परिचालन किया जाएगा। गाड़ी सं. 01419 पुणे-दानापुर अनारक्षित स्पेशल पुणे से 28 अक्तूबर, 2024 सोमवार को 10.50 बजे खुलकर अगले दिन 21.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 01420 दानापुर-पुणे अनारक्षित स्पेशल 29 अक्तूबर, 2024 को दानापुर से 23.50 बजे खुलकर तीसरे दिन 09.55 बजे पुणे पहुंचेगी।