फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: हुबली-मुजफ्फरपुर और SMVT बेंगलुरू-दानापुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

Fri, 25 Oct 2024 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar Train News: दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों की सुविधा के लिए हुबली-मुजफ्फरपुर और SMVT बेंगलुरू-दानापुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से लगभग 122 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा लगभग 42 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें ऐसी भी हैं जो पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों से गुजरती हैं। इसी सिलसिले में इसके अलावा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते हुबली-मुजफ्फरपुर और एसएमवीटी बेंगलुरू-दानापुर के बीच एक-एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

 
1. गाड़ी संख्या 07373 हुबली-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल हुबली से 27 अक्तूबर 2024 को 17.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 16.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
2. गाड़ी संख्या 07374 मुजफ्फरपुर-हुबली पूजा स्पेशल 30 अक्तूबर 2024 को मुजफ्फरपुर से 13.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 10.30 बजे हुबली पहुंचेगी।
विज्ञापन

3. गाड़ी संख्या 06235 एसएमवीटी बेंगलुरू-दानापुर पूजा स्पेशल तीन नवंबर 2024 को एसएमवीटी बेंगलुरू से 23.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 16.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
4. गाड़ी संख्या 06236 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू पूजा स्पेशल नौ नवंबर 2024 को दानापुर से 08.05 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 07.30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरू पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
इसके अलावा यात्रीगण एनटीईएस द्वारा रेल परिचालन से जुड़ी अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें