फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Sun, 27 Oct 2024 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar Train News: दीपावली और छठ के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस विशेष ट्रेन सेवा से पर्व के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
दीपावली और छठ पर चलेंगी चार जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इस दौरान कुल चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जो यात्रियों की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाएंगी।

विज्ञापन

 
ये ट्रेनें चलाई जाएंगी
1. कोटा-दानापुर स्पेशल (09803/09804)- इस ट्रेन का संचालन कोटा और दानापुर के बीच किया जाएगा। यह ट्रेन 27 अक्तूबर से 10 नवंबर 2024 तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को कोटा से, तथा 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को दानापुर से चलेगी। ट्रेन कोटा से रात 21:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 20:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में दानापुर से रात 21:30 बजे निकलकर अगले दिन रात 22:25 बजे कोटा पहुंचेगी। इस ट्रेन में 19 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच होंगे।
 
2. पटना-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल (05739/05740)- पटना और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच इस स्पेशल ट्रेन का संचालन दो नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक हर शनिवार को किया जाएगा। न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 17:40 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह शनिवार रात 19:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 09:30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। इस ट्रेन में प्रथम और द्वितीय वातानुकूलित कोच के साथ तृतीय श्रेणी के भी कोच होंगे।
विज्ञापन

 
3. कटिहार-दौरम मधेपुरा स्पेशल (07541/07542)- कटिहार और दौरम मधेपुरा के बीच इस ट्रेन का परिचालन 28 अक्तूबर से 30 नवंबर 2024 तक प्रतिदिन किया जाएगा। कटिहार से यह ट्रेन रात 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और रात 22:00 बजे दौरम मधेपुरा पहुंचेगी। वापसी में दौरम मधेपुरा से रात 22:45 बजे चलकर 02:30 बजे कटिहार पहुंचेगी।


 
4. कटिहार-छपरा स्पेशल (05744/05743)- यह ट्रेन कटिहार और छपरा के बीच 27 अक्तूबर से 28 नवंबर 2024 तक प्रत्येक गुरुवार, रविवार और सोमवार को कटिहार से तथा 28 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार को छपरा से चलेगी। कटिहार से यह शाम 16:00 बजे रवाना होगी और रात 00:20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में छपरा से सुबह 04:30 बजे चलकर उसी दिन दोपहर 12:30 बजे कटिहार पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
रेलवे द्वारा इस विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा से पर्व के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें