सार
बगहा में एक शादी समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब हल्दी और मटकोर की रस्म जेसीबी मशीन के साथ निभाई गई। रंग-बिरंगे कपड़ों से सजी जेसीबी के साथ निकली मटकोर यात्रा को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अनोखा आयोजन इलाके में आकर्षण का केंद्र बना रहा।
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ आयोजन
- फोटो : Amar Ujala
पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर परिषद क्षेत्र में एक शादी समारोह इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पारंपरिक हल्दी और मटकोर की रस्म को अनोखे अंदाज में निभाया गया, जहां जेसीबी मशीन को सजाकर मटकोर यात्रा निकाली गई। इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ आयोजन
मामला बगहा नगर परिषद क्षेत्र के अहिरानी टोला वार्ड संख्या-30 का है। जानकारी के अनुसार, अशोक यादव के पुत्र राजकुमार यादव उर्फ काजू यादव के विवाह पूर्व हल्दी समारोह का आयोजन धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।
मटकोर के लिए जेसीबी को सजाया
समारोह की सबसे खास बात यह रही कि मटकोर की रस्म के लिए जेसीबी मशीन को रंग-बिरंगे कपड़ों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत के बीच जेसीबी के साथ निकली मटकोर यात्रा पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने जमकर नृत्य किया और माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। हल्दी समारोह में पीले रंग की छटा और पारंपरिक गीतों ने लोगों को खूब उत्साहित किया।
ये भी पढ़ें-
Bihar News: ‘डायन’ बताकर बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, अंधविश्वास में इंसानियत शर्मसार
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह का आयोजन पहली बार देखने को मिला है। शादी को खास और यादगार बनाने के लिए परिवार की यह अनोखी पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की भी झलक देखने को मिली।