फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एनएच-28 पर आपस में टकराए कई वाहन, एक युवक की मौत, कई घायलों में तीन गंभीर; प्रदर्शन से सड़क जाम

Fri, 30 May 2025 09:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Accident Today: पुलिस ने बताया कि यह सड़क हादसा आपसी टक्कर के कारण हुआ है। एक युवक की मौत हो चुकी है, जो बाइक सवार था और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा चुका है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कई वाहनों के आपस में टकराने से हुआ भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 के रूपनपट्टी इलाके में देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा।

विज्ञापन

 
कई वाहन आपस में भिड़े, घटनास्थल पर मचा हड़कंप
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एनएच-28 पर अचानक कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में एक बाइक, एक कार और एक ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के पुर्जे सड़क पर बिखर गए थे और जख्मी लोग सड़क किनारे तड़पते हुए पाए गए।

यह भी पढ़ें- Bihar News: शहीद विकास कुमार की पार्थिव शरीर पहुंचा जहानाबाद, जनसैलाब ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

 
एक युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर
सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। वहीं एक महिला सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
 
दुर्घटना के बाद भड़के लोग, सड़क पर प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच-28 पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दुर्घटना के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दुर्घटनास्थल पर यातायात को रोक दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के समझाने के बाद स्थिति कुछ देर बाद नियंत्रित हो सकी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: बदमाशों ने दिनदहाड़े जदयू नेत्री से हथियार के बल पर चैन, मोबाइल और पर्स लूटे; पुलिस जांच में जुटी
 
पुलिस कर रही घटना की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। थाना प्रभारी राजू कुमार पाल ने बताया कि यह सड़क हादसा आपसी टक्कर के कारण हुआ है। एक युवक की मौत हो चुकी है, जो बाइक सवार था और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें