फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: ये कैसी शराबबंदी? आरपीएफ इंस्पेक्टर के आवास से छापामारी में शराब और नकदी बरामद, आरोपी फरार

Tue, 29 Oct 2024 02:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: मोतिहारी में आरपीएफ इंस्पेक्टर के आवास से अवैध शराब और नकदी बरामद की गई है। वहीं, पुलिस की छापामारी के दौरान आरोपी इंस्पेक्टर मौके से फरार हो गए। अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के घर से बरामद अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के आवास पर मंगलवार को एएसपी शिखर गुप्ता के नेतृत्व में छापामारी की गई। इस दौरान 16.5 लीटर विदेशी शराब और एक लाख रुपये नकदी बरामद की गई। नगर थाना पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता फरार हो गए।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, छापामारी में घर से कुल 22 बोतल शराब बरामद हुई। इनमें से आठ बोतलें पुलिस को देख खिड़की से बाहर फेंकी गई थीं। दरअसल, एसपी स्वर्ण प्रभात को सोशल मीडिया पर एक सूचना मिली थी कि पंकज गुप्ता के घर की ऊपरी मंजिल पर शराब का अवैध कारोबार होता है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर फरार हो गए।
 
गौरतलब है कि एसपी द्वारा शुरू की गई वाट्सऐप शिकायत व्यवस्था के तहत लोगों से मिली सूचना के आधार पर इस छापामारी को अंजाम दिया गया है। इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के आचरण को लेकर पहले से ही संदेह व्यक्त किया जाता रहा है। उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ भी उनके संबंधों में खटास की बात सामने आई है। पुलिस अब फरार इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के लिए आगे की छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें