पूर्व मध्य रेलवे ने पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 30 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
पहले भी चलाई गई थीं स्पेशल ट्रेनें
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 14 जून 2026 को हुई परीक्षा के दौरान भी 19 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। इनमें दानापुर मंडल की 12 और समस्तीपुर मंडल की 7 ट्रेनें शामिल थीं। अब दूसरे चरण की परीक्षा को देखते हुए ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई है।
16 जून को चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
- आज 16 जून 2026 को कई रूटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी-
- पाटलिपुत्र से किशनगंज (रात 8:00 बजे)
- पटना से नरकटियागंज (रात 9:00 बजे)
- पाटलिपुत्र से अररिया (रात 10:00 बजे)
- पाटलिपुत्र से नौगछिया (रात 11:00 बजे)
- पटना से भभुआ (रात 11:30 बजे)
ये भी पढ़ें-
Bihar: भारत-नेपाल रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, जनकपुर-अयोध्या ट्रेन पर बनी सहमति; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
17 जून को चलेंगी कई ट्रेनें
- 17 जून को सुबह से शाम तक विभिन्न जिलों के लिए दर्जनों स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से-
- पटना से गया (सुबह 7:15 बजे)
- बख्तियारपुर से राजगीर (सुबह 8:00 बजे)
- मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र (दोपहर 1:00 बजे)
- समस्तीपुर से सीवान (दोपहर 1:00 बजे)
- सहरसा से हाजीपुर (दोपहर 2:00 बजे)
- बक्सर से पटना (शाम 6:00 बजे)
- पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र (शाम 6:00 बजे)
- हाजीपुर से छपरा (शाम 6:00 बजे)
इसके अलावा अन्य कई रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों का अधिकतम उपयोग करें ताकि भीड़ से बचा जा सके और यात्रा सुगम हो सके। रेलवे का कहना है कि यह कदम परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।