फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: वैशाली में ऑनलाइन ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; थाने में शिकायत करने पर देते थे धमकी

Mon, 08 Sep 2025 06:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Crime News: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दोनों आरोपियों का पहले से अपराधिक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के सदर थाना पुलिस ने हाल ही में पचकुरवा गाछी के पास मुजफ्फरपुर के एक युवक से लूटी गई मोबाइल और मोटरसाइकिल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन दोपहिया वाहन और अन्य सामान बेचने का झांसा देकर युवकों को बुलाते थे। इसके बाद उनसे नकद और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए पैसे व सामान ले लेते थे। इसके बाद आरोपी अपने हथियार को दिखाकर वीडियो बनाते और धमकी देते थे कि यदि थाने में शिकायत की तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि उसने 35 हजार रुपए में पिस्तौल खरीदी थी।

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 4 अगस्त को सदर थाना क्षेत्र में रोहित कुमार, पिता विक्रम कुमार साह, निवासी ढोढीरतन, थाना फकुली, मुजफ्फरपुर, अपने साथी मोहम्मद आलम के साथ पटना जा रहे थे। राय नगर चौक स्थित पचकुरवा गाछी में अज्ञात बदमाशों ने उनसे 12,400 रुपए नकद और दो मोबाइल लूट लिए।

विज्ञापन


पढे़ं:  रोहतास कांग्रेस में बगावत! 13 प्रखंड अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष अमरेंद्र पांडे के खिलाफ मोर्चा खोला, जानें

इस मामले में काजीपुर थाना कांड संख्या 629/25 दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडे और जिला सूचना इकाई की टीम ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान मानवीय और तकनीकी सूचना, साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों मंजन कुमार उर्फ रिपु, पिता मनोज राय और गौरव कुमार, पिता देवेंद्र सिंह, दोनों ग्राम नया टोला दिग्घी कला पूर्वी, थाना-सदर को एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस और लूटी गई एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दोनों आरोपियों का पहले से अपराधिक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें