फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: केला विवाद में घर से अगवा कर युवक की हत्या, शव घर के पास फेंका; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 10 Sep 2025 02:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Crime News: आरोपियों की पहचान दिलीप महतो के चार पुत्रों गुड्डू, अभिषेक, देवा और सन्नी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सभी ने चेहरा ढककर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मथुरा गांव निवासी अशोक सिंह (पिकअप वैन चालक) की घर से अगवा कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारों ने उनके सिर पर चाकू से कई वार किए और शव को घर के पास ही फेंककर फरार हो गए।

मृतक के भतीजे करण कुमार ने बताया कि डेढ़ साल पहले केले काटने को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था। उस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में बिदुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


पढे़ं: तेजस्वी यादव को चुभ जाएगी तेज प्रताप की यह बात, राघोपुर की भी याद दिलाई

आरोपियों की पहचान दिलीप महतो के चार पुत्रों गुड्डू, अभिषेक, देवा और सन्नी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सभी ने चेहरा ढककर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की मां को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

अशोक सिंह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पिकअप वैन चलाते थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें