मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पंचायत के मुशाचक गांव में एक अत्यंत दुर्लभ प्रसव ने पूरे इलाके को चौंका दिया है। यहां की निवासी शमसा खातून, पत्नी शौकत अली, ने एक ऐसी बच्ची को जन्म दिया है जिसके दो सिर, चार हाथ और दो पैर हैं। इस असाधारण नवजात को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। मेडिकल साइंस की भाषा में यह स्थिति 'कंजॉइंड ट्विन्स' कहलाती है, जो अत्यंत दुर्लभ मामलों में ही देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों के बीच यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग इस 'चमत्कारी बच्ची' को देखने उनके घर पहुंचने लगे। ग्रामीणों के बीच इस नवजात को लेकर कौतूहल और आश्चर्य का माहौल है।
सामान्य प्रसव से हुआ जन्म
बच्ची के जन्म के बाद जब उसका स्वरूप सामने आया, तो डिलीवरी टीम और परिजन दोनों चौंक गए। नवजात का शरीर एक ही धड़ से जुड़ा हुआ है, जिसमें दो सिर, चार हाथ और दो पैर हैं। यह दृश्य चिकित्सा कर्मियों के लिए भी चौंकाने वाला था।
पढे़ं: कारतूस तस्करी केस में आर्म्स सेक्शन का कार्यपालक सहायक गिरफ्तार, पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति 'रेयर ऑफ द रेयरेस्ट' मानी जाती है, और इस तरह के मामलों में नवजात शिशु की जान को खतरा भी बना रहता है। कई बार इस तरह के बच्चे कुछ समय बाद जीवित नहीं रह पाते, वहीं कुछ मामलों में सर्जरी के माध्यम से उन्हें अलग करने की कोशिश की जाती है। हालांकि उसमें भी सफलता की गारंटी नहीं होती।
इलाज को लेकर परिजन असमंजस में