फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: पत्नी ने मां और प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पहले ही रच ली थी जान लेने की साजिश; जानें

Thu, 22 May 2025 08:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपनी मां और प्रेमी संग मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन प्रेमी फरार हो गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
मृतक सुनील कुमार (फाइल), शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की पत्नी ने अपनी मां और प्रेमी के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। यह हत्या पूरी तरह से योजनाबद्ध थी और इसके पीछे आपसी संबंधों का जाल, धोखा और पहले से चली आ रही रंजिश सामने आई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

 
शादी के बाद पत्नी ने नहीं निभाया पत्नी धर्म
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के माधोपुरराम निवासी सुनील कुमार पिता दुःखी महतो के रूप में हुई है। तीन साल पहले उसकी शादी सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर की एक युवती से धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी ने ससुराल आना बंद कर दिया और मायके में ही रहने लगी। पति सुनील कुमार ने कई बार पत्नी को समझाने और घर लाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने मायके में ही रहने पर अड़ी रही।

यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे स्टेशन पर IAF जवान की मौत, पाकिस्तान से सैन्य संघर्ष के बाद पहली बार छुट्टी पर लौट रहे थे घर
विज्ञापन

 
शिकारपुर बुलाकर की गई हत्या, बिछावन पर मिला शव
जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम पत्नी ने सुनील को अपने मायके शिकारपुर बुलाया। सुनील यह सोचकर कि शायद अब रिश्तों में सुलह होगी, वहां पहुंच गया। लेकिन वहां जो हुआ, वह खौफनाक था। जैसे ही वह पहुंचा, पत्नी, उसकी मां और उसके प्रेमी तीनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जब गांव वालों को घटना की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सुनील के परिजनों को दी। परिजन जब शिकारपुर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सुनील का शव बिछावन पर पड़ा हुआ है, और पूरे घर में अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ था।
 
प्रेमी निकला पत्नी की बड़ी बहन का देवर
पुलिस जांच में सामने आया है कि पत्नी का प्रेमी कोई और नहीं, बल्कि उसकी बड़ी बहन का देवर है। उसका घर पातेपुर प्रखंड में है। तीन महीने पहले भी उसने सुनील को अपने घर बुलाकर बंद कमरे में मारपीट की थी और हत्या की धमकी भी दी थी। यह घटना पुलिस तक पहुंची थी, लेकिन तब मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब वही धमकी हकीकत में बदल गई।
 
मां-बेटी गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है। वहीं, आरोपी प्रेमी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। सोनपुर अपर थाना अध्यक्ष निनीमा कुमारी ने पुष्टि की कि मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: सरिया से हमले में युवक की मौत, शव को ई-रिक्शे पर लादकर पहुंचा पोस्टमार्टम कराने पहुंचा परिवार
 
न्याय की मांग कर रहे परिजन
मृतक के परिजनों का कहना है कि सुनील हमेशा पत्नी के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसे धोखा और जान का खतरा ही मिला। अब परिजन सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। इलाके में भी घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है और लोग इसे रिश्तों का अमानवीय अंत बता रहे हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें