फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेम-प्रसंग में कार से कुचलकर प्रेमी को मार डाला, प्रेमिका को घर छोड़ने जा रहा था

Wed, 16 Apr 2025 01:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Murder in Love: प्रेम-प्रसंग में कार से कुचलकर प्रेमी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी, प्रेमिका से मिलने के बाद उसे उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दरमियान हत्या की गई।
 
विज्ञापन
मृतक के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले में प्रेम-प्रसंग में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना महुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर सिंघाड़ा गांव की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय मुकेश कुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बताया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि दीपक लड़की को देर रात घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान लड़की के परिजनों ने दोनों को देख लिया था और कार से पीछा कर उसके चलती बुलेट बाइक में ठोकर मार कर गिरा दिया और उसे कार से कुचल-कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक दो भाई में बड़ा भाई था और छोटा भाई 13 साल का उज्जवल कुमार है। मृतक के पिता मुकेश कुमार सिंह की मौत तीन साल पहले गंभीर बीमारी के कारण हुई थी। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली रेल IG इस्तीफा देकर आए बिहार, मुकेश सहनी की पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी
विज्ञापन


घटना को लेकर स्थानीय अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन महीने से लड़का इस गांव में आया जाया करता था। इसी गांव की एक लड़की से उसका प्रेम-प्रसंग था। लड़का, लड़की को लेकर गया है और तीन बजे अर्धरात्रि में घर पहुंचाने आया है। ऐसी पहुंचाने के क्रम में लड़की के परिवार वालों ने उसे देख लिया था और उसकी कार से ठोकर मारकर गिरा दिया। उसके बाद कार से रौंद डाला, जिससे इसकी मौत हो गई है। उसने बताया कि एक और लड़का जो साथ में लड़की को छोड़ने आया था। वह पिंटू सिंह का लड़का पीयूष कुमार है, जो घायल अवस्था में है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अंचालधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही एसवीयू की टीम, कालाधन कमाने का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थाने की पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। इधर, उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद महुआ क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही दलबल के साथ महुआ थाना अध्यक्ष राजेश शरण घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें