फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'इंद्रदेव के कीचड़ में खिलेगा कमल', वैशाली में सीएम योगी आदित्यनाथ का दावा, लालू राज पर प्रहार

Fri, 31 Oct 2025 09:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मंच पर भाषण देते हुए
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। तेज बारिश के बावजूद भारी संख्या में लोग रैली स्थल पर जुटे रहे।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में कहा कि यह धरती यूं ही लोकतंत्र की जननी नहीं कहलाती। वैशाली ने दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है। जिस जोश और उत्साह के साथ आप बारिश में भी डटे हैं, यह साबित करता है कि लालगंज में भाजपा का कमल फिर से खिलेगा।

'बिहार अपने गौरवशाली अतीत के लिए जाना जाता है'
उन्होंने कहा कि बिहार अपने गौरवशाली अतीत के लिए जाना जाता है। यही वह धरती है, जिसने विश्व को नालंदा विश्वविद्यालय दिया और लोकतंत्र की नींव रखी। योगी ने सरदार वल्लभभाई पटेल का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भारत की एकता को बनाए रखने के लिए उन रियासतों को झुकाया जो भारत गणराज्य में शामिल नहीं होना चाहती थीं।
विज्ञापन


'स्थिरता और विकास की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए'
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार में अराजकता का माहौल था किसान पलायन कर रहे थे, नौजवान बेरोजगार थे, और व्यापारियों की हत्या आम बात थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में बिहार ने स्थिरता और विकास की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं।

'नया भारत झुकता नहीं, रुकता नहीं...'
योगी ने कहा कि नया भारत झुकता नहीं, रुकता नहीं। आतंकवाद और नक्सलवाद को उसके गढ़ में घुसकर खत्म करता है। यह भारत विकास भी करता है और सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग राम मंदिर का विरोध करते थे, कोर्ट में कहते थे कि राम हैं ही नहीं। लेकिन आज मंदिर बन रहा है, और यही नया भारत है।

ये भी पढ़ें- संकट में श्रमिक: अफ्रीका में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, पिछले तीन महीने से नहीं मिली है पगार; भुखमरी की नौबत
विज्ञापन


NDA की जीत पर बड़ा दावा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया पर बुलडोजर चलता है और उनकी संपत्ति जब्त कर गरीबों के लिए आवास बनाए जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनती है, तो न माफिया राज लौटेगा, न अपराध। सभा के अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि लालगंज सहित पूरे बिहार में भाजपा और एनडीए की ऐतिहासिक जीत होगी।

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें