फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अपराधियों की मुश्किलें बढ़ीं, 43 केस वाले चुन्नू ठाकुर समेत दो की 11 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Sun, 11 May 2025 10:54 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर पुलिस को राज्य सरकार के आदेश पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब अपराध और गैरकानूनी तरीके से कमाई गई संपत्ति को सीज करने का काम कर रही है। इसके लिए पुलिस को कोर्ट से मंजूरी भी मिल गई है। 
 
विज्ञापन
एसएसपी सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर पुलिस को राज्य सरकार के आदेश पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब अपराध और गैरकानूनी तरीके से कमाई गई संपत्ति को सीज करने का काम कर रही है। इसके लिए पुलिस को कोर्ट से मंजूरी भी मिल गई है।  मुजफ्फरपुर पुलिस को राज्य सरकार के आदेश पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब अपराध और गैरकानूनी तरीके से कमाई गई संपत्ति को सीज करने का काम कर रही है। इसके लिए पुलिस को कोर्ट से मंजूरी भी मिल गई है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले में, न्यायालय ने कुख्यात अपराधी राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर और कुमार रंजय उर्फ ओंकार सिंह की लगभग 11 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी सुशील कुमार ने जानकारी दी कि कोर्ट ने त्वरित सुनवाई के बाद आदेश दिया है, जो अब डीएम के पास विचाराधीन है। जल्द ही इस मामले में कुर्की की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर की 10 जमीनें (कुल 229.67 डिसमिल) जो अपराधी गतिविधियों से अर्जित की गई थीं, चिन्हित की गई हैं। 

यह भी पढ़ें:  सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "इन पर 43 कांड दर्ज हैं और इनकी सर्किल दर 2 करोड़ 70 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि बाजार मूल्य 7 करोड़ रुपये से अधिक है। यह आरोपी 1987 से अपराधी दुनिया में है और उसके खिलाफ 45 से ज्यादा मामले चल रहे हैं। इसके अलावा कुमार रंजय के पास 5 जमीनें (कुल 61.9 डिसमिल) हैं, जो व्यावसायिक स्तर पर 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की हैं। पुलिस इन दोनों मामलों में जल्दी कार्रवाई करेगी।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें