मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। इसके बाद गंभीर मरीजों के लिए सदर अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की इस हड़ताल के कारण सबसे बड़ी परेशानी अब सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को उठानी पड़ रही है। इस हड़ताल के कारण सुबह से अपना इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि मनियारी से आए मरीज ने बताया कि सुबह से अस्पताल में इलाज के लिए हम बैठे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई भी डॉक्टर नहीं आया है। इसको लेकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं है। चक्कर काटकर थक गया हूं, लेकिन कोई नहीं है। वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ बीएस झा ने बताया है कि अलग से आपातकाल में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। कोई भी मरीज को लौटने नहीं दिया जाएगा और अगर कोई लौटता है तो इसकी जानकारी ली जायेगी।