फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंबई में चरस सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा चरस जब्त

Fri, 20 Sep 2024 09:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: मोतिहारी में पुलिस ने भारी मात्रा में चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चरस तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में सुगौली के सरगम रोड पर पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर रसूल आजम के पिट्ठू बैग से 14 किलो 530 ग्राम चरस लेकर स्टेशन की तरफ जा रहा था। सूचना पर एसपी ने बताया कि एएसपी शिखर चौधरी और पुलिस अंचल निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय और थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी कर तस्कर को पकड़ लिया गया। बरामद चरस की कीमत 43 लाख 59 हजार आंकी गई है।

विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को सूचना मिली कि सुगौली के सरगम सिनेमा रोड से मोटरसाइकिल से एक तस्कर जा रहा है, जिसके पास भारी मात्रा में चरस है। थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को सूचित कर प्राप्त निर्देश के आधार पर पुलिस बल के साथ छापामारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुगौली के बक्सा गांव निवासी के रूप में की गई है। उसके पास से पुलिस ने सुगौली से बॉम्बे का रेल टिकट भी बरामद किया है।
 
पूछताछ के दौरान उक्त तस्कर से कई महत्वपूर्ण बातों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार तस्कर का नेटवर्क सीधे नेपाल से जुड़ा हुआ है। रक्सौल के सहदेवा महदेवा के पास उसको चरस की खेप मिलती थी। इसके पहले वह आठ से दस बार चरस की खेप नेपाल से लाकर मुंबई पहुंचा चुका है। सुगौली थानाध्यक्ष को जब इसके इस धंधे की जानकारी मिली तो उन्होंने इसको गिरफ्तार करने के लिए नेटवर्क को विकसित किया।
विज्ञापन


गुरुवार को आरोपी चरस के साथ फिर से मुंबई जाने वाला था। इस बात की पक्की जानकारी पुलिस को मिल चुकी थी। ऐन वक्त पर छापामारी की गई और पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। पुलिस को इसके सिंडीकेट की जानकारी मिली है और सुगौली थानाध्यक्ष इस सिंडीकेट का खुलासा करने में लगे हुए हैं। छापामारी दल में एसआई विशाल क्षत्रि, राजेश कुमार और शम्भू कुमार इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें