वैशाली जिले में बच्चा चोरी की अफवाहों से दहशत फैली है। चार घटनाओं में तीन महिलाएं और दो पुरुष भीड़ की पिटाई का शिकार हुए, जबकि किसी थाने में मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने अफवाहों से बचने और कानून हाथ में न लेने की अपील की।
वैशाली जिले में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहों ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। हालांकि, अब तक जिले के किसी भी थाने में बच्चा चोरी का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। इसके बावजूद अफवाहों के आधार पर भीड़ द्वारा निर्दोष लोगों की पिटाई की कई घटनाएं सामने आई हैं।
इस माह बिदुपुर, महुआ, भगवानपुर, सराय और नगर थाना क्षेत्रों में मारपीट की चार घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें तीन महिलाओं और दो पुरुषों को बच्चा चोर बताकर भीड़ ने हमला किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी की जान बचाई जा सकी। अफवाहों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। अभिभावक बच्चों को आंगनबाड़ी या बाहर खेलने भेजने से डर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपुष्ट संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है।
सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार ने कहा कि ऐसे मामलों में मारपीट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने अपील की है कि बिना सत्यापन के अफवाहों के आधार पर किसी के साथ मारपीट करना और कानून हाथ में लेना दंडनीय अपराध है। दोषियों पर सख्त विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पहला मामला
दूसरा मामला
बिदुपुर थाना क्षेत्र के सिक्स लेन के निकट पानापुर में एक अधेड़ व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर भीड़ ने पिटाई कर दी। बाद में भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। घायल व्यक्ति चकसिकंदर बाजार के एक होटल में प्लेटियर का काम करता है और मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता है। पुलिस ने उसे भीड़ से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया।