फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी का मंडप बना रणक्षेत्र, बारातियों और वधू पक्ष के बीच जमकर मारपीट; दुल्हन के भाई समेत कई लोग घायल

Sun, 08 Jun 2025 06:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वरमाला से इनकार करने पर वर और बधू पक्ष में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों तरफ से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
वधू और पक्ष के बीच जमकर हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब वरमाला की रस्म को लेकर बाराती और वधू पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली सी परंपरागत रस्म को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते इतना उग्र रूप धारण कर लिया कि मारपीट, हंगामा और घायल होने तक की नौबत आ गई। यह पूरी घटना पातेपुर प्रखंड के चकमीर वॉकी गांव की है, जहां समस्तीपुर के आनंदपुर मोरवा से बारात आई थी।

विज्ञापन

 
परंपरा को लेकर शुरू हुआ विवाद, बारातियों ने दी धमकी
जानकारी के अनुसार, बारात में पहुंचे कुछ लोगों ने वरमाला की रस्म कराने की जिद पकड़ ली। लेकिन वधू पक्ष ने साफ कहा कि उनके परिवार में वरमाला की परंपरा नहीं है और यह बात पहले ही तिलक समारोह के समय दूल्हे के परिवार को बता दी गई थी। इसके बावजूद बारातियों ने वरमाला के बिना शादी से इनकार की धमकी दे दी और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: चिराग पासवान का बड़ा एलान, कहा- NDA की मजबूती के लिए मेरी पार्टी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन

 
थोड़ी देर के लिए बना रणक्षेत्र, वायरल हुआ वीडियो
हालांकि काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और शादी संपन्न हो गई। लेकिन विवाह स्थल का माहौल कुछ समय के लिए पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान बारातियों और वधू पक्ष के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई और फिर जमकर मारपीट हुई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। इस झड़प में दोनों ओर के कई लोग घायल हो गए।
 
विदाई के समय फिर भड़का विवाद, दुल्हन के भाई पर हमला
शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब दुल्हन का भाई उसे विदा कराने ससुराल पहुंचा, तो बारातियों ने उस पर भी हमला कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों को मोटरसाइकिल से उतरने तक का मौका नहीं दिया गया और लाठी-डंडों तथा पत्थरों से हमला कर दिया गया। हमले में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: हैदराबाद से लौटा युवक, दोस्तों ने बुला लिया, फिर घर के बाहर मिला शव; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
 
घायलों का अस्पताल में इलाज, पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है ताकि दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें