फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'सुशासन बाबू' के प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था 'बीमार', महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्मा; जानें मामला

Wed, 04 Dec 2024 07:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Hajipur News: सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी सेवा न मिलने पर प्रसव पीड़िता ने अस्पताल के बाहर सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन ने सफाई में कहा कि महिला को सही वार्ड की जानकारी नहीं थी, जिससे यह समस्या हुई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर से सामने आए ताजा मामले ने बिहार सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी। यहां सदर अस्पताल पहुंची प्रसव पीड़िता ने स्वास्थ्यकर्मियों से ठीक ढंग से सहयोग न किए जाने के बाद अस्पताल के बाहर सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना से लोग आक्रोशित हो गए। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने घटना को लेकर टका से जवाब दे दिया।

विज्ञापन


इमरजेंसी वार्ड में नहीं मिली तत्काल मदद
जानकारी के मुताबिक, बलवा कुंवारी निवासी कुंदन मलिक की पत्नी ललिता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला को तत्काल मदद नहीं मिल सकी।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला को प्रसव वार्ड में जाने को कहा, लेकिन अस्पताल के भीतर कोई स्ट्रेचर या सहायता नहीं मिली। परिजन पैदल ही महिला को ले जा रहे थे। लेकिन जैसे ही वे सिविल सर्जन कार्यालय के पास पहुंचे, महिला ने वहीं सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन

 
अस्पताल प्रशासन का ऐसा रुख
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधक तनवीर अली और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे। नर्स और स्टाफ ने स्ट्रेचर पर महिला को प्रसव वार्ड में पहुंचाया। प्रबंधक का कहना है कि महिला को सही वार्ड की जानकारी नहीं थी, जिससे यह समस्या हुई। फिलहाल महिला और नवजात दोनों सुरक्षित हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत स्थिर बताई है।
 
प्रशासन पर उठे सवाल
यह घटना बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों को उजागर करती है। अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं की कमी और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
 
सरकार की है यह जिम्मेदारी
बिहार के स्वास्थ्य तंत्र को सुधारने की जरूरत पर लगातार जोर दिया जा रहा है। ऐसी घटनाएं सरकार की नीतियों और दावों की वास्तविकता को सामने लाती हैं। स्वास्थ्य विभाग से इस घटना पर कार्रवाई और जवाबदेही की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें