फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी में मुहर्रम के जुलूस में लहराया गया फिलिस्तीनी झंडा, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

Wed, 17 Jul 2024 01:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: चकिया डीएसपी ने बताया कि मेहसी थाना क्षेत्र में मुहर्रम के कर्बला जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने की सूचना मिली थी। पुलिस विदेशी झंडे के साथ युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
मुहर्रम जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में मुहर्रम कर्बला में विदेशी झंडा लहराने का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने फिलिस्तीनी झंडा के साथ युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस विदेशी झंडा जब्त करते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है। यह घटना मेहसी थाना के वार्ड 10 की बताई जा रही है।

विज्ञापन


इस  मामले को लेकर चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मेहसी थाना क्षेत्र में मुहर्रम के कर्बला जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने की सूचना मिली थी। त्वरित करवाई करते हुए पुलिस विदेशी झंडे के साथ युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

दूसरी तरफ जैसे ही वीडियो वायरल हुआ और  लोगों तक पहुंचा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और तरह-तरह की बातें होने लगीं। लोगों का कहना है कि मातृभूमि पर किसी समुदाय के लोगों का यह कारनामा काफी खतरनाक है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि यह मेहसी नगर पंचायत के वार्ड 10 में बुधवार सुबह मोहर्रम के जुलूस के दौरान का वीडियो है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में कई युवकों के हाथों में इस्लाम का धार्मिक झंडा नहीं होकर फिलिस्तीन का झंडा है। इन लोगों को वीडियो में हाथ में फिलस्तीन का झंडा लेकर लहराते हुए देखा जा रहा है। इस विवादित घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि झंडा लहराने पर पुलिस प्रशासन की नजर न पड़ने के कारण ही ऐसे युवकों का मनोबल बढ़ जाता है। कई स्थानीय लोगों का यह मानना है कि पुलिस को ऐसे शरारती तत्वों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें