फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चंपारण की बेटी निक्की ने बढ़ाया भारत का मान, अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत

Sun, 16 Feb 2025 08:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

निक्की का जन्म 2005 में ननिहाल देवापुर गांव में हुआ था। उनके पिता भगवान प्रसाद रोजगार के लिए बेंगलुरु चले गए, जहां निक्की ने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा को निखारा। बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी में माहिर निक्की के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से उनके गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निक्की प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटों को प्राथमिकता देने वाले समाज में एक बेटी ने ऐसा कारनामा दिया है कि अबकी बार चंपारण सहित पूरे बिहार को  गौरवान्वित होने का मौका मिला है। दरअसल मोतिहारी की एक बेटी ने महिला अंडर 19 वर्ल्डकप में अपने दम पर भारत को फाइनल में जितवाकर चम्पारण का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


दरअसल मोतिहारी के चकिया प्रखंड अंतर्गत कोयला बेलवा पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह निवासी रामस्वरूप प्रसाद चौरसिया एवं यशोदा देवी की पौत्री निक्की प्रसाद ने पहले तो देश के लिए अंडर 19 वर्ल्डकप में खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अब फाइनल में निक्की ने भारत की कप्तानी करते हुए जीत दिलाकर पूरे बिहार को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। 

अमर उजाला की टीम ने आज चकिया के कोयला बेलवा में पहुंच कर निक्की प्रसाद के दादा रामस्वरूप प्रसाद चौरसिया से बात चीत की तो उन्होंने बताया कि मेरे चार बेटे और दो बेटी हैं, जिसमें निक्की के पिता  भगवान प्रसाद दूसरे नंबर के पुत्र हैं। निक्की का जन्म 2005 में ही उसके ननिहाल देवापुर गांव में हुआ था। उसके उपरांत उसके पिता रोजगार के तलाश में कर्नाटक की राजधानी बंगलौर में निक्की और उसकी मां सुनीता देवी के साथ चले गए। निक्की दो बहन हैं। उसकी छोटी बहन का नाम निशि प्रसाद है। निक्की के दादा ने आगे बताया कि निक्की को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था, जो आगे चलकर उसके पढ़ाई लिखाई के साथ दिनचर्या में शामिल हो गया। अब निक्की के प्रदर्शन पर उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। निक्की टीम में बैटिंग के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करती है। बता दें कि बीते 2 फरवरी को मलेशिया में आयोजित अंडर 19 महिला वर्ल्डकप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार यह खिताब जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें