रेल प्रशाशन के इंतेज़ाम क्राउड कंट्रोल
नहीं थम रहा यात्रियों की भीड़ जंक्शन पर रेल प्रशासन के इंतजाम पड़े कम,रेल पुलिस को मिला जिला पुलिस बल। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बेबस दिखाई दी रेल प्रशाशन। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर कुंभ स्नान और अन्य जगहों पर जाने वाले यात्री की भीड़ में कमी नहीं आ रही है। दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसे के बाद जहां रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं जंक्शन पर उमड़ रही भीड़ भी बेकाबू नजर आ रही। रेलवे के इंतज़ाम कितने हैं यह तस्वीर से बयां हो रहा है।
कहते हैं 'जिंदगी की जंग आस्था के संग' मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पर दिख रही है। आपको यह बता दें कि महाकुम्भ को लेकर अक्सर ही दुर्घटनाओं की खबरें आ रही हैं और नई दिल्ली के हादसे के बाद देश भर के अलग-अलग जगहों पर की जो तस्वीर आई हैं, वो हैरान करने वाली हैं। जंक्शन पर शाम को आई पवन एक्सप्रेस में उमड़ी भीड़ अपने आप में रेल प्रशासन के इंतजाम और दावे पर पलीता लगा रहे हैं। वही RPF की टीम माइकिन करती हुई नजर आई।
बता दें कुम्भ स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर इन घटनाओं का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मुज़फ़्फ़रपुर स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या 2 पर जयनगर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई। एक डब्बे के अंदर सैकड़ों यात्री भरे हैं, ट्रेन के अंदर तिल रखने की जगह नहीं है। कोई दो सीटों के बीच खड़ा है तो कोई वहीं पर कोई अन्य शौचालय के बाहर में खतरे के बीच सफर कर रहे हैं।
वहीं कई बुजुर्ग भी दरवाजे पर पालथी को लगाकर आसन जमाये हुए हैं। रेल पुलिस की कमी को देखते हुए जिला पुलिस बल का मदद लिया जा रहा है। इस दौरान में रेल प्रशासन के सभी इंतेज्ज़मा बेहद कम पड़े हैं और इसके लिए अब यात्रियों में भी खास नाराजगी है और रेल मंत्रालय को सब्जी कोश रहे हैं।