फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पोखड़ में किशोर की डूबने से मौत, शव की तलाश में जुटी एसडीआरएफ;  पिता ने सुनते ही लगा दी छलांग

Tue, 12 Aug 2025 08:00 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत

सार

Bihar News : परिजनों को बिना जानकारी दिए हुए किशोर अपने दोस्तों के साथ पोखड़ गया था। वहां, उसकी डूबने से मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी हुई है। पिता को जैसे पता चला तो उसने भी पोखड़ में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद मृतक के पिता को बाहर निकाला है।
 
विज्ञापन
किशोर की डूबने से मौत, शव की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar News In Hindi : बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक किशोर की पोखड़ में डूबने से मौत हो गई। वह देर शाम को घर आया था और किसी को बिना बताए दोस्तों के साथ पोखर में चला गया। पोखर में छलांग लगा दिया। किशोर की पहचान राजा उर्फ राजकुमार उम्र 16 वर्ष के रूप में ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अपने बेटे की तलाश में जुट गए। इस दौरान किशोर के पिता ने पानी में छलांग लगा दिया, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। आनन फानन में मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें पानी से निकाला है। इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। खोजबीन के लिए SDRF को जानकारी दी है। टीम मौके पर पहुंच कर किशोर की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar : 18 लाख रुपये लूटने आये थे अपराधी, भिड़ गये कल्याण ज्वेलर्स के कर्मी; हथियार छोड़ भागे लूटेरे

'मां से किशोर बोलकर गया था खाना बनाओ मैं आता हूं'

घटना को लेकर के किशोर के पिता उसराइल साह ने बताया कि मेरा बेटा शहर के कपड़ा मंडी सूतापट्टी में काम करता है। इसी एक हफ्ते से वह दुकान से छुटी ले रखा था और बीते दिनों ही सावन माह के जलाभिषेक के लिए गया था और कल लौटा था। सोमवार शाम में वह घर आया और फिर अपनी मां को कुछ बनाने के लिए दिया और बोला कि खाना बनाओ मैं थोड़ी देर में आऊंगा।यह बोलकर चला गया। 

पूरे मामले में ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विजय लक्ष्मी ने बताया की देर शाम को एक किशोर के पोखर में डूबने की खबर मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। किशोर की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर खोज बिन शुरू कर दिया है जल्द ही डेड बॉडी को रिकवर कर लिया जाएगा। अभी खोज की जा रही है अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है जिसके बाद सुबह में तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News:  मधुबनी में 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें