फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सड़क पर पानी गिराने से भड़के पड़ोसी, पीट-पीट कर शख्स की ले ली जान

Mon, 26 Aug 2024 02:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पानी गिराने के मामूली विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर पानी बहाने को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
मृतक से लिपटकर रोती हुई महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर सड़क पर पानी गिराने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है। वहीं, मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची हुई पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


घटना जिले के बरूराज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सड़क पर पानी गिरने के विवाद को लेकर गांव के कुछ आरोपितों के द्वारा अपने ही पड़ोस के एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी गई, जिसमें घायल शख्स की मौत हो गई। ग्रामीण का विरोध और आक्रोश को देख मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, मृतक के डेड बॉडी को कब्जे में लेकर के पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना में परिजन ने आरोपियों के खिलाफ पीट- पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के करबाला गांव का देर रात का बताया गया है। बताया जा रहा है एक पगडंडी सड़क पर एक बच्चे द्वारा पानी गिरा दिया गया था, जिसके बाद बढ़ी कहासुनी और विवाद को लेकर बच्चे के घर के लाल बहादुर महतो बीच बचाव करने के लिए आए, जिसके बाद हुई मारपीट में करबला निवासी 52 वर्षीय लाल बहादुर महतो की पिटाई कर दी गई। इस दौरान दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज किया गया था, जिसके बाद पिटाई से गंभीर रूप में जख्मी की मौत हो गई है।वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजन में चीख-पुकार मच गई है।
विज्ञापन


मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बरूराज थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। बरुराज थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने कहा कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक रास्ते पर पानी गिराने के विवाद को लेकर उस घटना को अंजाम दिया गया है। इसके एक शख्स की मौत हो गई है। हत्या करने का परिजन ने आरोप लगाया है और फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कारवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस पीड़ित परिवार से बयान लिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें